फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: नए डीआईजी मुनिराज जी ने संभाला कार्यभार, एसएसपी अनुराग आर्य ने किया स्वागत

Sat, 14 Nov 2026 10:42 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के नए डीआईजी मुनिराज जी. ने शुक्रवार शाम को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह पहले बरेली में एसएसपी भी रह चुके हैं। अब डीआईजी रेंज की जिम्मेदारी संभालेंगे। 
विज्ञापन
डीआईजी मुनिराज जी का स्वागत करते एसएसपी अनुराग आर्य। - फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली रेंज के नए डीआईजी मुनिराज जी ने शुक्रवार शाम बरेली आकर कार्यभार संभाल लिया। हालांकि, वह रात में ही अपनी पुरानी रेंज मुरादाबाद के जिले अमरोहा रवाना हो गए। वहां शनिवार को मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम कराने के बाद सोमवार से वह बरेली कार्यालय में बैठेंगे। सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर एडीजी रमित शर्मा व बरेली रेंज के निवर्तमान डीआईजी अजय कुमार साहनी भी अमरोहा पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बरेली में पहले एसएसपी के तौर पर तैनात रह चुके 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी मुनिराज जी अब तक मुरादाबाद रेंज के डीआईजी थे। अब वह बरेली में इसी पद पर भेजे गए हैं। शुक्रवार रात वह बरेली पहुंचे। यहां एसएसपी अनुराग आर्य समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डीआईजी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद छठ पूजा व गंगा स्नान की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें