फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलग पहचान...टूटे मिथक, बिखरे ताने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी की ओर से आयोजित 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के तीसरे दिन तन्वी थिएटर कोटद्वार ने नाटक अलग पहचान का मंचन किया। लोक खुशहाली चैरिटेबल ट्रस्ट सभागार में चल रहे थिएटर फेस्ट में प्रस्तुत नाटक में दिखाया गया कि एक किन्नर ने उच्चशिक्षा प्राप्त कर समाज में नई पहचान बनाई और लोगों के तानों को बिखेरते हुए सारे मिथक तोड़ दिए।
विज्ञापन

नाटक एक परिवार में जन्म लेने वाली बच्ची से शुरु होता है। मां-बाप प्यार से उसका नाम सलोनी रखते है जैसे-जैसे वह किशोर अवस्था की ओर बढ़ती है तब माता-पिता को पता चलता है कि वह एक किन्नर है। माता-पिता यह बात समाज से छुपाते हैं, लेकिन किसी तरह यह बात किन्नरों को पता चल जाती है और वह सलोनी को लेने पहुंच जाते हैं। माता-पिता सलोनी को किन्नरों के साथ नहीं भेजते। समाज के लोग सलोनी के माता-पिता को ताने देने लगते हैं। ऐसे में सलोनी खुद ही घर छोड़कर चली जाती है। घर से दूर अकेले रहकर सलोनी उच्च शिक्षा ग्रहण करती है और इस मिथक को तोड़ देती है कि किन्नर हमारे की मुख्य धारा का हिस्सा नही है। जिस सलोनी को समाज ने ठुकरा दिया था वह किन्नर समाज की तरक्की के काम में लग जाती है और अपनी अलग पहचान बनाती है। इस दौरान डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. एमखान, पार्षद राजेश अग्रवाल आदि रहे। शैलेंद्र कुमार, शालिनी गुप्ता, सविता यादव, अजय गौतम आदि का आयोजन में खास सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें