फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर की हर गली... इस्लामिया मैदान की ओर चली

Wed, 13 Sep 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आला हजरत के उर्स के कुल में शामिल होने के लिए मंगलवार को शहर की हर गली इस्लामिया मैदान की ओर चल दी। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक रजा के दीवानों का रेला उमड़ रहा था। सभी का रुख इस्लामिया मैदान और दरगाह आला हजरत की ओर था। अकीदतमंद आला हजरत की लिखीं नात गुनगुना रहे थे। इस्लामिया मैदान भी खचाखच भरा हुआ था। दरगाह से लेकर उर्स स्थल तक घरों, दुकानों में जायरीन भरे रहे।
विज्ञापन

आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का तीन रोजा उर्स मंगलवार को कुल की रस्म के साथ पूरा हो गया। इसमें शिरकत करने के लिए जहां देश-विदेश के जायरीन पहले से शहर पहुंच गए थे, वहीं मंगलवार को स्थानीय अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। उर्स स्थल पर सुबह ही महफिल की शुरुआत हो चुकी थी। उलमा मंच से तकरीर कर रहे थे। जैसै-जैसे कुल का वक्त नजदीक आता रहा, आला हजरत के दीवानों का मजमा बढ़ता रहा। इसमें तमाम महिलाएं भी शामिल रहीं। दोपहर 2:38 बजे कुल की रस्म शुरू हुई जो हाथों में शीरीनी लिए जो जहां था, वहीं ठहर गया।
जायरीन को धूप थोड़ा बेचैन कर रही थी। कुछ लोगों ने इधर-उधर छांव तलाश ली पर अधिकतर लोग आंखें बंद किए अपनी जगह डटे रहे। कुल की रस्म के बाद लोग दुआ में शामिल हुए। तमाम लोगों की आंखें नम दिखीं। दुआ के बाद लोग अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें