फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 43.11 लाख का डीजल डलवाकर नहीं किया भुगतान, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के एक पंप मालिक ने ट्रांसपोर्ट के तीन मालिकों पर 43.11 लाख रुपये का डीजल हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महानगर निवासी अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि हल्द्वानी की रहने वाली मीना गुप्ता का भमोरा थाना क्षेत्र में सिरोही गांव के नजदीक श्रीगोगा फिलिंग स्टेशन नाम से पंप है। उन्होंने इस पंप की जिम्मेदारी उन्हें दे रखी है। जागृति नगर, करगैना स्थित जय मां बोधा ट्रांसपोर्ट के मालिक विवेक चौहान, राहुल चौहान और मानवेंद्र प्रताप सिंह अक्सर अपने वाहनों में डीजल उनके पंप से डलवाते थे। उन्होंने एक वाट्सएप ग्रुप बना लिया था। जब भी उनके वाहन डीजल डलवाने आते थे तो वह उस ग्रुप पर एक मैसेज कर देते थे। धीरे-धीरे करके उन्होंने अपने वाहनों में 43.11 लाख रुपये का डीजल डलवा लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। जब उन्होंने डीजल के रुपये मांगे तो उनसे गालीगलौज की गई और उन्हें धमकी दी गई। इस पर अजय कुमार गुप्ता ने सुभाष नगर थाने में विवेक चौहान, राहुल चौहान और मानवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें