फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घटना से नहीं लिया सबक, छत्ता हटाए बिना ही खोल दिया पार्क

Sun, 17 Mar 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने शुक्रवार की घटना से भी सबक नहीं लिया। शनिवार को मधुमक्खियों का छत्ता हटाए बिना ही गांधी उद्यान को खोल दिया गया। यहां रोज करीब 500 लोग घूमने आते हैं। ऐसे में अब भी मधुमक्खियों के हमले का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांधी उद्यान में मधुमक्खियों ने हमला कर दर्जनों लोगों को घायल कर दिया था। कई लोग बेहोश भी हो गए थे। उद्यान के अंदर से लेकर बाहर सड़क तक अफरा-तफरी मची थी। बाद में पार्षद पुष्पेंद्र माहेश्वरी ने लोगों को बाहर निकलवाकर उद्यान का गेट बंद करवा दिया था। शनिवार सुबह नगर निगम ने कोई एहतियाती उपाय किए बिना ही उद्यान को दोबारा खोल दिया। अगर दोबारा मधुमक्खियां हमलावर हुईं तो क्या होगा? इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा।

मधुमक्खियों के छत्ते में हाथ कौन डाले
नगर निगम के पर्यावरण अधिकारी राजीव राठी ने मामले की जानकारी से इन्कार करते हुए कहा कि इसे दिखवाया जाएगा। दिक्कत यह है कि एक जगह से हटा देंगे तो वे दूसरी जगह छत्ता बना लेंगी। उद्यान में कैंटीन व रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे गौरव चौहान ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी नगर निगम को दे दी है। अगर निगम की तरफ से छत्ता नहीं हटवाया गया तो वह स्वयं छत्ता तोड़ने वाले किसी व्यक्ति को बुलाकर रात में छत्ता हटवा देंगे ताकि घटना की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें