फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदलते मौसम में बढ़ने लगे डायरिया के मरीज

Mon, 26 Feb 2024 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदलते मौसम में डायरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। साथ ही, श्वास संबंधी समस्या, सर्दी-जुकाम, गले में दर्द, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय मोहन अग्रवाल ने बताया कि रोज डायरिया के पांच से छह मरीज भर्ती हो रहे हैं। मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को वायरल बुखार, गले में दर्द, खांसी, जुकाम व डायरिया हो रहा है। उनके पास रोज इन समस्याओं से पीड़ित 40 मरीज आ रहे हैं। मरीजों को पहले बुखार आ रहा है, फिर खांसी और गले में दर्द की शिकायत हो रही है। यह परेशानी दो-तीन दिनों में खुद ठीक हो जाती है। ऐसे में लक्षणों के अनुसार दवा ली जा सकती है। फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेयी ने बताया कि इमरजेंसी में पिछले 24 घंटे में डायरिया से पीड़ित 27 मरीज आ चुके हैं। इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
श्वास संबंधी मरीजों की बढ़ी परेशानी
चेस्ट फिजिशियन डॉ. नरेश सिंह तोमर ने बताया कि फरवरी में श्वास संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ओपीडी में प्रतिदिन करीब 150 मरीज पहुंच रहे हैं। इस कारण कक्ष के बाहर लंबी कतार लग रही है। बदलते मौसम में अस्थमा, सीओपीडी (क्रोनिक ऑबस्ट्रेक्टिव पल्मोनरी डिजीज) व क्षय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरिया होने पर बरतें सावधानी
-तरल पदार्थ ज्यादा लें।
-समस्या होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
-वसायुक्त भोजन का सेवन करें से बचें।
-साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-बाहर का खाना, फास्ट फूड और पैक्ड फूड खाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें