बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने छह नोडल अधिकारी नामित किए हैं, जो आठ-नौ सितंबर को पांच प्रबुद्धजनों के सहयोग से बीते आठ वर्षों में जिले और प्रदेश की विकास यात्रा पर संवाद आयोजित कराएंगे। साथ ही, समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के रोडमैप पर चर्चा कराएंगे।
जिलाधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आठ सितंबर को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में सुबह, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में दोपहर और अर्बन हाट में शाम को संवाद कार्यक्रम होगा। नोडल अधिकारी क्रमश: अपर नगर आयुक्त, जिला पंचायती राज अधिकारी और उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त होंगे। ये अधिकारी छात्रों, अध्यापकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षाविदों, व्यवसायियों, उद्यमियों और आईआईए के पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे।
नौ सितंबर को आईवीआरआई सभागार में सुबह और जीआईसी ऑडिटोरियम में दोपहर में संवाद कार्यक्रम होगा। नोडल अधिकारी क्रमश: बीडीए सचिव, डीडीओ और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी होंगे। तीनों अधिकारी जिले के प्रगतिशील कृषकों, एफपीओ के सदस्यों, कृषि वैज्ञानिकों, महिला समूहों व श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, समाजसेवियों और ग्राम प्रधानों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे। संवाद