जिले में दो के बजाए अब 20 अक्टूबर से 100 डायल सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए बार्डर स्कीम समाप्त कर दी गई है। जो पुलिस कर्मी 100 डायल में नियुक्ति चाहता है, वह आवेदन देकर अपने पड़ोसी जिले में तैनाती करा सकता है। गाड़ी चलाने के लिए सिपाही न मिलने पर 40 होमगार्ड लिए गए हैं। होमगार्डों को पुलिस लाइंस में वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। बरेली को जल्द ही 100 डायल के लिए 58 नई गाड़ियां मिलने वाली है। इन्हें चलाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। बीस जुलाई को इस सेवा का शुभारम्भ कर दिया जाएगा। बरेली रेंज उन पुलिस कर्मियों के लिए अच्छा मौका है, जो अपने पड़ोसी जिले में नौकरी करना चाहता है। उन्हें पड़ोसी जिले में तबादला कराने के लिए आला अधिकारियों को आवेदन देना होगा। एसपी ट्रैफिक ओपी यादव ने बताया कि 100 डायल के लिए वाहन चलाने को 40 होमगार्डों का चयन किया गया है। उन्हें ट्रैफिक नियमों की ट्रेनिंग के अलावा उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि किस तरह से काम करना है। उन्होंने बताया कि इस नई सेवा से शुरू होने के बाद आम आदमी को राहत मिलेगी। इससे पुलिस की छवि में भी सुधार होगा।