फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह पीड़ित मां ने जना  5.680 किलो का बच्चा

Sat, 03 Jun 2017 01:07 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Diabetes mellitus 5.680 kg baby - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
अमूमन नवजात बच्चाें का वजन ढाई से तीन किलो तक होता है, लेकिन शहर के रुचि-अतुल अस्पताल में जन्में एक बच्चे का वजन लगभग छह किलो है। जब यह चर्चा बाहर फै ली तो बच्चे को देखने के लिए तमाम लोग जुटने लगे। अस्पताल चिकित्सकों ने बच्चे को निगरानी में रखा है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

ककराला के रहने वाले मुहत्तिर की 25 वर्षीय पत्नी अफशीन ने शुक्रवार को 5.680 किलोग्राम के बच्चे को जन्म दिया है। गर्भावस्था के दौरान काफी तकलीफ से गुजर रहीं अफशीन को काफी शुगर थीं। वह इंसुलिन का प्रयोग कर रही हैं। शुगर ज्यादा होने से बच्चे का वजन भी गर्भ में बढ़ता गया। इलाज कर रहीं स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि अग्रवाल ने बताया कि जब अफशीन ने गर्भधारण किया तो वह हैदराबाद में थीं। तीन साल पहले भी अफशीन ने एक बच्चे को जन्म दिया था उसका वजन चार कि लोग्राम था। 
डॉ. रुचि ने बताया कि उन्होंने अपने करिअर में पहली बार इतने अधिक वजन का नवजात देखा है। इससे पहले लखनऊ में 5.6 किलोग्राम का एक बच्चा सरकारी अस्पताल में पैदा हुआ था। 
विज्ञापन


शुगर की अत्यधिक मात्रा से बढ़ता है वजन 
अफशीन को शुगर इतना ज्यादा था कि इसे मेनटेन करने के लिए चिकित्सकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अल्ट्रासाउंड में भी बच्चे का वजन चार किलो तक दिख सका। इससे ज्यादा का वजन अल्ट्रासाउंड में पिक अप नहीं करता है। डॉ. रुचि ने बताया कि नार्मल डिलीवरी बहुत कठिन थी, इसलिए विशेष इंतजाम करके आपरेशन किया गया। बच्चे को भी शुगर की काफी डोज दी गई है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल ने बताया कि बच्चे को अभी सांस लेने में दिक्कत है। 

एंबुलेंस में ईएमटी ने कराया प्रसव, जुड़वा बच्चे हुए 
फतेहगंज पूर्वी नगरिया कला के रहने वाले रविंद्र की 25 वर्षीय पत्नी आरती को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने 102 एंबुलेंस को बुलाया। सुबह सात बजे क्षेत्र से एंबुलेंस जिला महिला अस्पताल के लिए चल दी, लेकिन रास्ते में आरती को प्रसव पीड़ा बढ़ गई और दर्द असहनीय हो गया। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी ज्ञान प्रकाश ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए प्रसव कराया। एंबुलेंस में ही जुड़वा बच्चे पैदा हुए हैं जिन्हें तुरंत जिला महिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती कराया गया। जच्चा- बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें