फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राष्ट्रीय स्तर पर ध्रुव सक्सेना ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अलखनाथ मार्ग स्थित बीबीएल पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं के छात्र ध्रुव सक्सेना ने राष्ट्रीय अन्वेषिका प्रायोगिक कौशल परीक्षण में शानदार सफलता हासिल कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. एचसी वर्मा के संस्थान की ओर से आयोजित की जाती है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई। इसमें देशभर से 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। ध्रुव ने शीर्ष 1000 में अपनी जगह बनाई। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा में तीन प्रयोगों और एक रिपोर्ट के आधार पर 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसमें भी अपनी योग्यता साबित करते हुए ध्रुव ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस राउंड में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि के लिए ध्रुव को 3.20 लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।

ध्रुव की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक राघव अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश कुमार शर्मा ने ध्रुव और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें