सांसद के खिलाफ तहरीर देने वाला सिपाही श्याम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सांसद रेखा वर्मा के खिलाफ श्याम सिंह ने कोतवाली मोहम्मदी में तहरीर दे दी है। इसकी पुष्टि प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने की है। धौरहरा सांसद पर सिपाही को थप्पड़ मारने के मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। सांसद पर गाली गलौज,जान से मारने की धमकी, मारपीट, सरकारी कार्य मे बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
वहीं मोहम्मदी के इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि सिपाही के जानकारी देते ही उन्होंने तुरंत पूरे प्रकरण के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया था। सिपाही का मनोबल गिरने नहीं दिया जाएगा, इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े।