फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभिया में ट्रंचिंग ग्राउंड का धर्मेंद्र ने संसद में किया विरोध

Wed, 29 Mar 2017 01:28 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बभिया में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड कूड़ा निस्तारण का आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने विरोध किया है। उन्होंने संसद में यह मुद्दा उठाते हुए रामगंगा नदी को प्रदूषित करने का तर्क देते हुए बभिया में  कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने से रोकने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि उनके लोक सभा क्षेत्र आंवला में कैंट (बरेली) क्षेत्र के बभिया गांव के पास से राम गंगा नदी गुजरती है। बभिया के पास नगर निगम ट्रंचिंग ग्राउंड (कूड़ा निस्तारण केंद्र) बनाना चाहता है, इसका प्रस्ताव भी जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा जा चुका है। सांसद का आरोप था कि कमीशन के चक्कर में जिला प्रशासन राम गंगा नदी को प्रदूषित करना चाहता है। एक तरफ तो सरकार राम गंगा नदी को स्वच्छ एवं साफ सफाई करने के लिए अभियान चलवा रही है, वहीं दूसरी तरफ अगर बभिया के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र बन गया तो राम गंगा नदी जरूर प्रदूषित हो जाएगी। जिससे यहां लगने वाले कार्तिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं पर प्रभाव पड़ेगा। गंगा स्नान करने वाले भी प्रदूषित पानी से कैसे स्नान कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें