फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो परीक्षा में पास हो गए धर्मपाल सिंह

Mon, 29 Feb 2016 01:36 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान कल्याण रैली की वजह से अटकी नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा मार्च के प्रथम सप्ताह में हो जाएगी। बरेली में रैली का आयोजन होने और धर्मपाल सिंह को इसके संयोजक की जिम्मेदारी के पीछे शुरू से ही यह माना जा रहा था कि पार्टी संगठन उनको अपनी कसौटी पर परखना चाहता था।  मोदी ने मंच से लौटते वक्त भी धर्मपाल सिंह को बधाई दी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने धर्मपाल के काम की तारीफ कर दी और कैंट विधायक राजेश अग्रवाल को भी श्रेय दिया, जो आंवला विधायक की पैरवी शुरू से ही कर रहे हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी धर्मपाल की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री ने उनसे कहा कि बरेली में रैली अच्छी करा दी, अब पूरे प्रदेश में रैली कराने की तैयारी में जुट जाओ। यह सुनने वाले पार्टी नेता भी धर्मपाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावनाओं को बल मिलने की बात स्वीकार कर रहे हैं। धर्मपाल किसान हैं और लोधी-राजपूत बिरादरी से आते हैं। प्रदेश में इस बिरादरी के बल पर ही कल्याण सिंह मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे थे।  धर्मपाल को  राजनाथ सिंह का नजदीकी माना जाता है। समझा जा रहा है कि भाजपा प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर राजनाथ सिंह को फिर से प्रपोज कर सकती है, ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष उनकी पंसद के इतर नहीं होगा। हालांकि पार्टी की एक लॉबी धर्मपाल की राह मे रोड़े बिछाने में भी लगी हुई है। वहीं, धर्मपाल का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष का रैली से कोई लेना देना नहीं। पार्टी ने संयोजक की जिम्मेदारी दी थी, उसको सबके साथ मिलकर निभाया। जितनी मेहनत सबने की, उतनी मैंने की इसलिए इसका श्रेय सबको जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें