समृद्धि के खुलेंगे द्वार
मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने से सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है। शुभ मुहूर्त में राशि के अनुसार खरीदारी और भी महत्वपूर्ण होती है। इससे समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे। ज्योतिर्विद सौरभ शंखधार ने बताया कि राशि के अनुसार खरीदे गए सामान से भगवान धनवंतरि की कृपा भी बरसती है।