फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीजी इंफ्रा ने प्रो क्लब को 67 रन से हराया, फाइनल में बनाई जगह

Sun, 28 Jun 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीजी इंफ्रा ने डीजी इंफ्रा बरेली कॉर्पोरेट लीग सीजन-2 के पहले सेमीफाइनल में प्रो क्लब को 67 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह मैच निशांत पटेल स्टेडियम में खेला गया। अनुज शर्मा को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन




पहले बल्लेबाजी करते हुए डीजी इंफ्रा ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 172 रन बनाए। एक समय टीम 84 रन पर सात विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। विकास राघव ने केवल 19 गेंदों में 45 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल रहे। उमेश ने 21 रन और ऋषभ चौहान ने 29 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया। प्रो क्लब की ओर से गोपाल गुप्ता ने चार ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहम्मद शमीम और कमल चंदेल को दो-दो विकेट मिले। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रो क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन ही बना सकी। आयुष सिंह ने सर्वाधिक 37 रन और आकाश गुप्ता ने 18 रन बनाए।



डीजी इंफ्रा की घातक गेंदबाजी

डीजी इंफ्रा की जीत में अनुज शर्मा की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार ओवर में मात्र 11 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उमेश कुमार ने भी दो विकेट झटके। आसिफ रजा, हर्षेंद्र राणा और अर्पित अग्रवाल ने एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन




मैच के बाद हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

मैच के बाद एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सुमित कश्यप और आकाश सक्सेना ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रियाज अफरीदी, शुभम कौशिक, शशांक रस्तोगी, पूजा राणा, जॉनी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें