फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पहली बारिश में जलमग्न हुए देवरनियां के रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। मानसून की पहली बारिश से जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, नगर पंचायत में कई जगह जलभराव होने से नगरवासियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हुई मानसून की भारी बारिश से नगर पंचायत देवरनियां के मुख्य मार्ग देवरनियां-मुंडिया जागीर रोड समेत नगर पंचायत में निचले स्थानों पर जलभराव हो जाने से लोगों को निकलने में परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी और चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद अजीम अंसारी उर्फ टिटू ने जलभराव प्रभावित स्थानों का दौरा कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। चेयरमैन ने बताया कि मुख्य मार्ग की फाइल अंतिम दौर में है। जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी। कस्बे में जलभराव न हो। इसके लिए चोंक नाले और नालियों की सफाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें