फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Dussehra 2025: बरेली में रामगंगा के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 05 Jun 2025 12:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रामगंगा के चौबारी घाट पर हजारों श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर रामगंगा में स्नान कर पूजा-पाठ किया। इसके अलावा जिले के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। 
विज्ञापन
रामगंगा में स्नान के बाद पूजा करतीं श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्वार्थ सिद्धि योग, हस्त नक्षत्र में बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा का पर्व मनाया गया। बरेली जिले में रामगंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने आस्था की डुबकी लगाने के बाद पूजा-पाठ कर मां गंगा से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। दान-पुण्य भी किया। गंगा दशहरा पर कुछ लोगों ने अपने पितरों की मोक्ष के लिए तर्पण किया। पूर्वजों की तृप्ति के लिए पिंडदान भी कराए। स्नान का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा।

विज्ञापन


हिंदू धर्म में गंगा को पवित्रता और मोक्ष का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, गंगा का उद्भव भगवान विष्णु के चरणों से हुआ। यह नदी भगवान शिव की जटाओं में निवास करती है। शिव ने अपनी जटाओं को सात धाराओं में विभाजित किया। इनमें से भागीरथी को ही गंगा के रूप में जाना जाता है, जो आत्मा को मुक्ति प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती का अपहरण, दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन


जगह-जगह हुआ शरबत वितरण 
रामगंगा के चौबारी घाट पर मेले जैसा नजारा दिखा। कतार से लगी दुकानों पर पूजा पाठ की सामिग्री सहित फूल व खान-पान और चाय-नाश्ते की व्यवस्था थी। वहीं पुलिस प्रशासन आदि के शिविर भी लगे थे। बृहस्पतिवार को भोर से ही आस्थावान गंगा में पुण्य स्नान के बाद दान भी करते दिखे। लोगों ने जगह-जगह प्याऊ लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। 

विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू 
गंगा दशहरा के मद्देनजर बुधवार शाम छह बजे से शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया। बृहस्पतिवार शाम को गंगा स्नान की समाप्ति तक भारी वाहन और रोडवेज बसों को रामगंगा पुल और मुख्य मार्गों से दूर रखा जाएगा। दिल्ली और रामपुर की ओर से आने वाले ट्रकों व बसों को झुमका तिराहे से बिलवा, रजऊ तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर भेजा जा रहा है। 

बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन देवचरा, फतेहगंज पूर्वी होते हुए बड़ा बाइपास से शहर में प्रवेश कर सकेंगे। नैनीताल और पीलीभीत की तरफ से आने वाले वाहन भी बड़ा बाइपास से ही ट्रांसपोर्ट नगर की ओर भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें