फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मोती मिया के कुल में उमड़े अकीदतमंद

Thu, 04 Jun 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर रोड स्थित खानकाह निजामिया में उर्स-ए-निजामी का आगाज हो गया है। पहले दिन बुधवार को हजरत मुर्तजा हुसैन निजामी नियाजी उर्फ मोती मियां के कुल में अकीदतमंद उमड़े। सुबह कुरानख्वानी के बाद दस बजे गुस्ल शरीफ की रस्म हुई। मजरे मुबारक पर संदल पेश कर सलातो सलाम पढ़ा गया। शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक अब्दुल वाजिद खां नूरी, गुल्लन खां, मिर्जा शाहब बेग, मिर्जा मुकर्रम बेग, निसार पहलवान आदि ने दरगाह पर चादर व गुलपोशी कर दुआएं मांगी।
विज्ञापन

दरगाह पर दोपहर में महफिल-ए-समां में फनकारों ने कलाम पेश किए। खानकाह के सज्जादानशीन शाह पाशा मियां निजामी ने कुल शरीफ की फातिहा पढ़ी और मुल्क की सलामती व खुशहाली के लिए खुसूसी दुआ की। फिर तबर्रुक तकसीम किया गया। इस मौके पर डाॅ. अनीस बेग, सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, सैफ वली खान, अलीम खां सुल्तानी, नदीम इकबाल, अरबाज खान ने दरगाह पर चादरपोशी की। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम छह बजे हजरत गौस अली शाह जलाली उर्फ कोड़ा शाह बाबा के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें