बरेली। देवकी सिंह को जिले का नया जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है। राकेश कुमार संयुक्त शिक्षा निदेशक का पदभार संभालेंगे। देवकी सिंह इससे पहले शाहजहांपुर में डायट के उप प्राचार्य रहे हैं। राकेश कुमार इससे पहले लखनऊ निदेशालय में तैनात रहे। डायट प्राचार्य मुन्ने अली को रामपुर में डीआईओएस नियुक्त किया गया है। डीडीआर शशि देवी शर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद गजेंद्र कुमार को डीडीआर पद पर नियुक्ति दी गई है। बलिया में तैनात रहे राकेश कुमार को जीआईसी में प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। जिले से तीन खंड शिक्षा अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं। बीईओ त्रिलोकी नाथ का मुरादाबाद, मदन लाल वर्मा का रामपुर और प्रेम सिंह राणा का बिजनौर तबादला किया गया है। विनय कुमार ने एडी बेसिक का पदभार ग्रहण कर लिया है। संवाद