भमोरा। ब्लॉक सभागार में शनिवार को बैठक हुई। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की मांग पर छह करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। इसके तहत गांवों में सीसी रोड, खंड़जे, सुरक्षा दीवार समेत अन्य विकास कार्य हो सकेंगे।
ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की सभागार में आयोजित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह व एमएलसी बहुरन लाल मौर्य, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख वेद प्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष रामेंद्र प्रताप सिंह, विजेंद्र शर्मा आदि पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं ब्लॉक प्रमुख आरती यादव ने सभी का स्वागत किया। बैठक में धर्मपुर के प्रधान राजेंद्र, टिकूरी बीटीसी सदस्य इंद्रपाल, सरारी की प्रधान विनीता देवी आदि ने सीसी रोड की मांग रखी। सिंघा प्रधान द्वारा तालाब की सुरक्षा दीवार की मांग रखी। अन्य के साथ सभी मांगें मंजूर कर ली गईं।
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि बीजेपी है तो देश का विकास है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान संधा ग्रीस, ग्राम प्रधान भमोरा भगवान दास आदि मौजूद रहे। संवाद