फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो करोड़ रुपये से कराए जाएंगे विकास कार्य

Thu, 19 Feb 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में 60 कार्यों को दी गई मंजूरी
विज्ञापन


शेरगढ़। ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नाली, खड़ंजा, पुलिया निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये की लागत के 60 कार्यों को मंजूरी दी गई।
ब्लाॅक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग की तरफ से ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक दर्शन लाल गंगवार ने किसानों के लिए संचालित अनुदान योजनाएं, फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा, बीज वितरण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में बताया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने आयुष्मान योजना, टीकाकरण अभियान एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी साझा की। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. समर राही ने कहा कि गोशाला से एक किसान चार गायों को ले सकता। इन्हें पालने के लिए उसे छह हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के एडीओ अरविंद कुमार, बाल विकास परियोजना की प्रभारी सीडीपीओ ऊष्मा खान सहित अन्य ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान अनिल गंगवार, ओमवीर सिंह, केपी गंगवार, शमशुल खान, इसराइल मंसूरी, सुनील मौर्या, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें