फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 70 करोड़ रुपये से 60 ग्राम पंचायतों में कराए जाएंगे विकास के कार्य

Thu, 10 Sep 2026 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला पंचायत की ओर से करीब 70 करोड़ रुपये से 60 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रशासक के अधिकारों को लेकर नई गाइडलाइन जारी न होने के कारण प्रस्तावित विकास कार्यों की स्वीकृति प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब शासन ने नई गाइडलाइन में प्रशासक के कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने और उनकी स्वीकृति की प्रक्रिया स्पष्ट कर दी गई है। इसके साथ ही जिला पंचायत ने अटके प्रस्तावों को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 60 ग्राम पंचायतों में करीब 49 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। नाले और नालियों के निर्माण पर भी रकम खर्च होगी।
मझगवां और क्यारा ब्लॉक में करीब एक-एक करोड़ रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) बनाई जाएंगी। इन इकाइयों से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर मजबूत करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें