फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर पालिका में विकास कार्य अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गुटों में बंटे पालिकाकर्मी, 20 दिनों में दो बार टेंडर हुए रद्द
विज्ञापन

फरीदपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों के बीच वर्चस्व की जंग जारी है। इससे नगर का विकास नहीं हो पा रहा है। नगर में विकास कार्य कराने के लिए विगत 20 दिन पहले निकाले गए टेंडर दो बार रद्द हो चुके हैं। वर्चस्व की लड़ाई में जिम्मेदार नगर का विकास भूल गए और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पालिका के कर्मचारी आपस में दो गुटो में बट गए हैं। यह पक्ष अध्यक्ष के पक्ष में है तो दूसरा पक्ष बोर्ड के अन्य सदस्यों के पक्ष में है। नगर पालिका के अध्यक्ष पर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। अब नगर पालिका के प्रधान लिपिक के खिलाफ उनकी नियुक्ति को लेकर शिकायत की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष ने मोहल्ला भूरेखां गोटिया निवासी जान मोहम्मद की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी व महावीर प्रसाद अधिष्ठान लिपिक को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए नियुक्ति की पत्रावली तलब की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें