फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समाज की तरक्की को मोदी ने दिया भरोसा

Tue, 07 Apr 2015 01:47 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के जाने माने सुन्नी उलमा का प्रतिनिधिमंडल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को दिल्ली मेें मिला। इसमें बरेली की दरगाह आला हजरत के मौलाना तस्लीम रजा खां कादरी भी शामिल थे। वह प्रधानमंत्री के मुलाकात के बाद पूरे भरोसे के साथ लौटे हैं।
विज्ञापन

 नबीरे आला हजरत मौलाना तसलीम रजा खां ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिमों की समस्याओं को दूर करने का वादा किया है। उन्होंने सामाजिक स्थिति को सुधारने और शैक्षणिक जरूरतें पूरी करने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुना और उनकी दिक्कतों को दूर करने के लिए पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मुस्लिम युवाओं के सशक्तीकरण पर बल दिया ताकि वे राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा सकें।
मौलाना तसलीम रजा खां कादरी के अनुसार उन्होंने खास तौर पर प्रधानमंत्री से सुन्नियों का औकाफ (वक्फ संपत्ति) सुन्नियों को दिलवाने की बात कही है। उनका कहना था हिंदुस्तान में अधिकांश वक्फ सुन्नियों के हैं जो सुन्नी वक्फ बोर्ड से जुड़े हुए हैं। इसमें लगभग 75 प्रतिशत वक्फ संपत्तियों पर दूसरे मसलक के लोग काबिज हैं। उनसे सुन्नी औकाफ को मुक्त कराया जाए। तसलीम मियां के अनुसार इस पीएम ने जवाब भी दिया कि जब सुन्नी वक्फ हैं तो वह आप के ही हुए। दूसरे कैसे काबिज रह सकते हैं। इस के साथ ही उनका ध्यान मकबरों, मस्जिदों और मदरसों की संपत्ति से संबंधित विवाद की ओर भी दिलाया गया। उन्होंने कहा जो लोग आतंकवाद से जुड़े हुए हैं। उनके चेहरे साफ हैं वह देश में भी अराजकता फैला सकते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मुस्लिम युवाओं को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए सरकार का सहयोग मांगा। मुस्लिम नेताओं ने आर्थिक तरक्की, सामाजिक सौहार्द और शांति तथा राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करने के मसले पर सरकार को पूरा सहयोग देने का भी वादा किया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में अजमेर शरीफ (राजस्थान) के गद्दीनशीन सय्यद सुल्तान उल हसन चिश्ती मिस्बही, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के शहर काजी हजरत गुलाम यासीन साहिब, मुंबई (महाराष्ट्र) के इमाम तंजीम शेख वसीम अशरफी, कर्नाटक के सय्यद अकबर हुसैैन, बिहार के हयात हुसैन समेत देशभर के 13 राज्यों से से आए 50 आलिम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें