फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर अफसर का हाथ तो ठेकेदार घटिया माल भी लगाए और गुर्राए भी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छोटी विहार में निगम के अफसरों के खास ठेकेदार ने घटिया ईंट और रेता से नाली का निर्माण शुरू करा दिया है। पार्षद पति ने विरोध किया तो उनकी नहीं सुनी। क्षेत्रवासियों ने विरोध किया तो उन्हें हड़काते हुए ठेकेदार ने काम अधर में छोड़ने की धमकी दी। पार्षद पति ने नगर आयुक्त से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

वार्ड तीन छोटी विहार में सौ फुटा रोड पर एमईएस कॉलोनी है। यहां पर 11 लाख रुपये की लागत से दो टुकड़ों में 140 मीटर लंबी सीसी टाइल्स की सड़क और नाली स्वीकृत हुई है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक इन दिनों यहां नाली बनाने का काम चल रहा है, जिसमें ठेकेदार घटिया ईंट और बजरफुट की जगह रेता इस्तेमाल कर रहा है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने विरोध किया तो ठेकेदार ने उनके घर के सामने निर्माण अधूरा छोड़ने की धमकी दी। कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पार्षद पति चमन सक्सेना वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने यहां पहले भी गड़बड़ की थी। वह कई बार निगम में उसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अफसरों का खास होने से उस पर कोई असर नहीं होता। आज भी उन्होंने नगर आयुक्त और चीफ इंजीनियर से शिकायत की है।

सड़क खुदाई में पाइपलाइन फटी तो छोड़ भागे कर्मचारी
बरेली। सिटी स्टेशन के सामने हाईवे पर भरे पानी को निकालने के लिए शनिवार दोपहर कुछ कर्मचारी नाली खोद रहे थे। इसी दौरान कुदाल लगने से पानी की पाइपलाइन फट गई तो कर्मचारी उसे छोड़कर भाग निकले। आसपास के लोगों ने नगर निगम के अफसरों को सूचना दी, लेकिन रविवार तक कोई सुनवाई नहीं हुई। निगम के अफसरों की अनदेखी से यहां अब तक हजारों लीटर पानी सड़क पर बह चुका है।
विज्ञापन


सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत का निगम ने किया फर्जी निस्तारण
बरेली। शास्त्रीनगर में रिलायंस टावर के पास चौक में रहने वाले लोगों ने निर्माण में गड़बड़ी को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी। लोगों का आरोप था कि ठेकेदार ने अलमारी का काम करने वाले व्यक्ति से सांठगांठ करके नाली को बंद करके खाली प्लाट से मिला दिया है ताकि उसका काम सुचारु रूप से चल सके। इससे वहां पानी निकासी की दिक्कत पैदा हो गई है। मगर निगम के अफसरों ने मौके पर कोई कार्रवाई किए बिना ही सीएम पोर्टल पर इसका फर्जी निस्तारण कर दिया है।

साल भर बाद भी निगम ने नहीं लगवाई स्ट्रीट लाइट
बरेली। फाइक इंक्लेव निवासी सैयद मोहम्मद शकील ने 26 अप्रैल 2018 को सीएम पोर्टल पर शिकायत कर स्ट्रीट लाइट लगवाने का अनुरोध किया था। उनका कहना है कि एक बार निगम से किसी व्यक्ति ने फोन करके स्ट्रीट लाइट न होने की जानकारी जरूर दी। मगर साल भर बीतने के बावजूद अब तक वहां स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है और न ही कोई जवाब दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें