फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर वसूली करने गई निगम की टीम के साथ नोकझाेंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगहों पर निगम की टीम ने सीज की दुकानें, करीब 25 लाख की वसूली हुई
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में कर वसूली अभियान जारी रखा। कई दुकानों और कामर्शियल भवनों को सीज कर दिया गया। टीम को व्यापारियों की नोकझाेंक व विरोध प्रदर्शन का भी सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने करीब 25 लाख की कर वसूली की।
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी ललितेश सक्सेना, प्रवर्तन दल के अधिकारी व अन्य निगम कर्मचारियों का दल मंगलवार सुबह रामपुर गार्डेन पहुंचा जहां राकेश गिरी की दिनेश गिरी की दुकानों पर करीब सवा पांच लाख बकाया था। मौके पर केवल सवा दो लोख ही रुपये जमा किए गए जिसके बाद उनकी कई दुकानों को सीज कर दिया गया। साथ ही दो दिन में पूरा पैसा जमा करने की चेतावनी दी गई। हालांकि इस दौरान वहां स्थानीय दुकानदार भी आ गए और निगम अधिकारियों का विरोध करने लगे। हालांकि प्रवर्तन दल के कमांडो की उपस्थिति में जल्द ही ये व्यापारी पीछे हटने पर मजबूर हो गए। निगम अधिकारियों ने सीज की गई दुकान को दो दिन में बकाया पैसा मिलने पर खोल देने का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा स्टेशन रोड पर एक होटल को सीज कर दिया गया। वहीं, रामपुर बाग में सरस्वती सिंघम नाम की एक दुकान को भी सीज कर दिया गया। सेमलखेड़ा में भी रवेंद्र सिंह की दुकान को पैसे पूरा ना मिलने पर सीज कर दिया गया। इस दौरान निगम टीम ने कुल 25 लाख से अधिक की वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें