फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला ओवरब्रिज- अब स्टील के स्पॉन से घुमावदार रोड बनाने के लिए हो रही माथापच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
नक्शा और डिजाइन में बार-बार पेच फंसने से निर्माण में लग रहा अड़ंगा
विज्ञापन

बेतरतीब निर्माण और खस्ताहाल सर्विस रोड से पब्लिक परेशान
बरेली। चौपुला ओवरब्रिज के बेतरतीब निर्माण से सेतु निगम काम को गति नहीं दे पा रहा। इसके अलावा जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। यहां सर्विस रोड भी उधड़ चुकी है। निर्माण की प्रगति की हालत यह है कि अभी ओवरब्रिज के लिए पिलर तक नहीं बन सके हैं, जबकि यह काम मार्च में पूरा करने का टारगेट रखा गया है। अब यहां दोनों पुलों को जोड़ने के लिए स्टील के स्पॉन बनाने का मामला भी उलझ गया है।
विज्ञापन

चौपुला ओवरब्रिज को बनाने के लिए सालभर बाद भी सेतु निगम नक्शा और डिजाइन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। पहले यह प्लानिंग थी कि पुराने और नए पुल को जोड़ने वाली रोड बनाने के लिए पुलिस लाइन की बाउंड्री के भीतर दो पिलर बनाए जाएं। इसके लिए पुलिस विभाग से एनओसी के लिए काफी समय बर्बाद कर दिया गया। इसके बाद ट्रैफिक प्लानिंग की कमी से भी अक्तूबर और नवंबर में काम या तो ठप रहा या फिर उसकी गति बेहद धीमी रही। 16-17 जनवरी को प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने सर्किट हाउस में प्रोजेक्ट के लेट होने को लेकर सेतु निगम के अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। सहगल ने सुझाव दिया था कि नए और पुराने पुल के बीच अगर स्टील का लंबा स्पॉन डालकर रोड बना दी जाए तो पुलिस लाइन में न तो पिलर बनाने की जरूरत होगी और न ही पुलिस से एनओसी ही लेनी पड़ेगी। उस वक्त सेतु निगम के अधिकारियों ने इस पर तुरंत ही हामी तो भर दी, लेकिन अब यह दिक्कत बताई जा रही है कि कनेक्ट रोड में थोड़ा मोड़ है। स्टील के स्पॉन से ऐसा करना काफी कठिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें