फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला ओवरब्रिज- पोल और लाइन शिफ्ट करने के लिए सेतु निगम ने कराए टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी मदद के लिए पॉवर कारपोरेशन को दिए 32 लाख रुपये
विज्ञापन

बरेली। चौपुला चौराहा पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बिजली लाइन और पोल शिफ्टिंग के लिए सेतु निगम ने पॉवर कारपोेरेशन को 32 लाख रुपये तकनीकी सहयोग वास्ते जमा कर दिए हैं। इसके अलावा करीब पौने तीन करोड़ की टेंडर प्रक्रिया को भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

चौपुला चौराहे के पास बिजली लाइन और पोल न हटाए जाने से ट्रैफिक निकलने में तो दिक्कत हो ही रही है, साथ ही ओवरब्रिज के निर्माण में भी अड़ंगा लग रहा है। सेतु निगम को बिजली लाइन और खंभों को खुद ही हटाना है। यहां बता दें कि सेतु निगम काफी समय से पॉवर कारपोरेशन को इस काम में टेक्निकल सहयोग करने के लिए 32 लाख रुपये की फीस जमा नहीं कर रहा था, जिसके चलते पॉवर कारपोरेशन सेतु निगम को तकनीकि सहयोग नहीं दे रहा था। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले सेतु निगम ने पॉवर कारपोरेशन को निर्धारित फीस जमा कर दी है। इसके बाद सेतु निगम ने करीब पौने तीन करोड़ के टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पोल और बिजली के तारों को हटवा दिया जाएगा। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें