फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालफाटक : 10 फरवरी तक बन जाएगी अस्थायी रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं की तरफ से रोड बनाने का काम शुरू
विज्ञापन

बरेली। लालफाटक क्रासिंग पर बदायूं की तरफ से अस्थायी रोड बनना शुरू हो गया है। सेतु निगम ने इस रोड को बनाने के लिए एक महीना यानी 10 फरवरी तक की समय सीमा दी है। इस रोड के बन जाने के 15 दिन के अंदर रेलवे ने भी दोनों क्रासिंग के फाटकों को शिफ्ट करने की बात कही है।
लालफाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए दिसंबर में ट्रैफिक बंद करने की अनुमति रेलवे ने मांगी थी। ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए सेतु निगम ने दोनों क्रासिंग के समानांतर करीब 320 मीटर लंबी अस्थायी रोड का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए 1.22 करोड़ का बजट स्वीकृत होने के बाद सेतु निगम ने हाल में अस्थायी रोड बनाने का कांट्रेक्ट एक ठेकेदार को दिया है। ठेकेदार ने बदायूं की तरफ से अस्थायी रोड बनानी शुरू कर दी है, जो कैंट की सीमा से पहले तक बनाई जानी है। दो दिन पहले रेलवे के अधिकारियों ने डीएम की समीक्षा बैठक में यह कहा था कि अस्थायी रोड बनने के पंद्रह दिन के अंदर वह भी दोनों रेलवे क्रासिंग को शिफ्ट कर देंगे। इससे ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। सेतु निगम ने अस्थायी रोड बनाने के लिए ठेकेदार को एक महीने का वक्त दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘लालफाटक पर अस्थायी रोड बन जाने के बाद ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। ठेकेदार को एक महीने का वक्त दिया गया है। ठेकेदार ने बदायूं की तरफ से काम भी शुरू कर दिया है।’
- बीके सेन, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें