फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने जाते हैं या गरीबों की मूंगफली और गजक लूटने..

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार शिकायतें मिलने के बाद मेयर ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी की क्लास ली
विज्ञापन

बरेली। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने वाले नगर निगम के दस्ते के ठेले-खोमचे वालों को परेशान करने और उनकी गजक और मूंगफली तक भर ले जाने की शिकायतों पर मेयर उमेश गौतम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी ललितेश सक्सेना की जमकर क्लास लगाई। मेयर ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा इस तरह की शिकायत आई तो वह उन्हें अभियान से हटाने के लिए नगर आयुक्त को लिख देंगे।
मेयर ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी ललितेश सक्सेना को तलब कर जबरदस्त डांट पिलाई। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान रोजाना शिकायत मिल रही है कि उनकी टीम ठेले वालों की गजक और मूंगफली तक भरकर ले जा रही है। इस जब्ती को कई बार रिकॉर्ड में भी नहीं दिखाया जा रहा है। लोग कई बार अतिक्रमण की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं, जिस पर निर्देश भी आ चुके हैं, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। मेयर ने ललितेश सक्सेना को चेतावनी दी कि अगर गरीब लोगों को सताना बंद नहीं हुआ तो वह नगर आयुक्त से उन्हें बदलने की सिफारिश करने के साथ उन पर कार्रवाई के लिए शासन को भी लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पोर्टल पर 45 शिकायतें, सारी की सारी पी गए
मेयर ने बताया कि कुछ महीनों से अतिक्रमण से परेशान कुछ लोग मुख्यमंत्री पोर्टल पर 20 से 30 बार तक शिकायत कर चुके हैं, उनकी शिकायतों पर शासन से कार्रवाई के भी लगातार निर्देश आ रहे हैं। फिर भी अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बांसमंडी के पास राना टिंबर वाले के सामने गली में अतिक्रमण की मुख्यमंत्री पोर्टल पर 45 बार से ज्यादा बार शिकायत कर चुका है। वह भी इस पर नगर आयुक्त को चार बार पत्र लिख चुके हैं। फिर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें