फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डे के लिए जमीन ले ली पर महिला किसान को मुआवजा नहीं दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिविल एन्क्लेव के लिए एक महिला किसान की जमीन पर बाउंड्री बना लेने के बावजूद उसका न तो बैनामा कराया गया है और न ही मुआवजा दिया गया है। इस मामले को लेकर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलएओ) मदन कुमार से मिलकर मामले का निस्तारण कराने को कहा है। हालांकि पहले यह महिला किसान भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण में नौकरी मांग रही थी लेकिन एसएलएओ ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के बदले नौकरी देने का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास पर मुड़िया अहमदनगर में बन रहे सिविल एन्क्लेव के लिए प्रशासन ने किसानों से भूमि का अधिग्रहण किया है। महिला किसान मुन्नीदेवी की भी 1.30 हेक्टेयर भूमि ली गई है। मुन्नी ने अधिकारियों से साक्ष्य सहित यह शिकायत की कि उसकी करीब 425 वर्गमीटर जमीन भी हवाई अड्डे के लिए ले ली गई है, लेकिन उनका न तो बैनामा कराया गया है और न ही मुआवजा दिया है। महिला ने प्राधिकरण से यह मांग भी की थी कि उसे जमीन के बदले हवाई अड्डे में नौकरी दी जाए। सोमवार को शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार इस मामले में एसएलएओ मदन कुमार से मिले। एसएलओ ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के बदले नौकरी देने का कोई प्रावधान नहीं है लेकिन कोशिश करेंगे कि जमीन के मुआवजे का भुगतान जल्द हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें