बरेली। क्रेडाई की वार्षिक बैठक में शामिल होने गए अध्यक्ष रमनदीप सिंह ने कहा कि क्रेडाई लगातार सुनियोजित विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आज चार नए सिटी चैप्टरर्स जुड़ गए है। इससे क्रेडाई प्रदेश में और अधिक मजबूत हो गया है।
लखनऊ में हुई बैठक में क्रेडाई यूपी के सचिव कासिम अली ने कहा कि क्रेडाई उद्योग के स्वरूप को सामान्य रूप से बेहतर बनाने के समाधान की कोशिश कर रहा है। इसलिए क्रेडाई ने यूपी के सभी डेवलपर्स को एक साथ लाने के लिए वार्षिक बैठक आयोजित करने का फैसला किया है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए क्रेडाई नए चैप्टर को शामिल करगा। उन्होंने कहा पिछले कुछ वर्षों में रियल एस्टेट सेक्टर में महत्वपूर्ण बदलाव हुए है। आज यह उद्योग एक नए युग की तलाश कर रहा है। क्रेडाई इसमें फर्स्ट रनर बनना चाहता है। इससे पहले शिकायत निवारण फोरम, ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल, नए शहरों के चैप्टर की शुरूआत, त्रैमासिक ईन्यूज, क्रेडाई यूपी पत्र का प्रकाशन इस बैठक के मुख्य बिंदु रहे। रमनदीप ने बताया कि बैठक में यूपी के चेयरमैन एसके गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष संजय सेठ, कोषाध्यक्ष नवीन गोयल सहित कई लोग मौजूद रहे।