फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूपीएससी में पुलिस अफसर की बेटी देवांशी को मिली 124वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणाम में बरेली पुलिस के वायरलेस विभाग में राज्य रेडियो अधिकारी अखिलेश चंद्र सक्सेना की बेटी देवांशी सक्सेना ने 124वीं रैंक हासिल की है। एसएसपी अनुराग आर्य ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

राज्य रेडियो अधिकारी अखिलेश कुमार सक्सेना मूलरूप से फर्रुखाबाद के कायमगंज के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में बरेली में तैनात हैं। पिता के मुताबिक देवांशी की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ में हुई। दिल्ली से स्नातक और अहमदाबाद से परास्नातक की शिक्षा पूरी की।
बताया कि देवांशी ने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। मां सुजाता गृहिणी हैं और भाई अक्षत सक्सेना बीटेक कर निजी कंपनी में कार्यरत हैं। कहा कि देवांशी सेल्फ स्टडी के साथ नियमित अखबार पढ़ती थीं। हिंदी और अंग्रेजी के अखबार पढ़ने से करेंट अफेयर्स पर पकड़ मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें