फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: न्याय मित्र मिला तो आसान हुई देवकी की जेल से छूटने की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चोरी की योजना बनाते हुए पकड़े गए देवकीनंदन को भले ही दो साल नौ माह की सजा हुई हो, लेकिन कुछ ही दिनों बाद वह जेल से रिहा हो जाएगा। उसकी सजा इसी माह पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


जहानाबाद थानाक्षेत्र के जतीपुर गांव निवासी देवकी नंदन उर्फ लालू 30 अगस्त 2021 से बरेली जेल में बंद है। उसे नवाबगंज पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए दो अन्य लोगों के साथ पकड़ा था। बाकी के दो लोगों के पास से चाकू बरामद होना दिखाया गया, जबकि देवकी के पास से सब्बल बरामद हुआ था।
शेष दो आरोपियों की जमानत हो गई, लेकिन देवकी तब से जेल में ही है। उसने जेल अधीक्षक को बताया कि उसकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है। इस पर अदालत से देवकी के लिए न्याय मित्र की मांग की गई। अदालत ने देवकी को न्याय मित्र के रूप में एक अधिवक्ता उपलब्ध कराया। इसके बाद मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायालय में देवकी ने खुद अपना गुनाह कबूल कर लिया। अदालत ने दो साल नौ माह की सजा सुनाई। पांच हजार रुपये अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतने के आदेश दिए। 30 मई 2024 को उसकी सजा पूरी हो गई। अब अर्थदंड न दे पाने के एवज में उसे एक माह की कैद और काटनी है जो जून के अंत में पूरी हो जाएगी। जुलाई लगते ही वह रिहा हो जाएगा। अगर देवकी को न्याय मित्र नहीं मिलता तो उसे जेल की सलाखों के पीछे ही रहना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें