फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक लाख किसानों का ब्योरा अधूरा, सत्यापन के बाद ही मिलेगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली मंडल के चारों जिलों के एक लाख से अधिक किसानों का ब्योरा अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण होने के कारण उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्ष 2022-23 और 2023-24 में पीएम किसान पब्लिक डोमेन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 19580 किसानों का सत्यापन नहीं हो पाया है। शासन ने फार्मर रजिस्ट्री के अभियान के साथ समन्वित कर इन त्रुटियों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रवींद्र ने मंडलायुक्त सहित बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि फार्मर रजिस्ट्री के विशेष अभियान के साथ संदिग्ध और अपूर्ण प्रकरणों का सत्यापन किया जाए। राज्य स्तर पर हुई समीक्षा में पता चला है कि कई ऐसे मामले लंबित हैं, जिनमें पंजीकरण के दौरान विवरण गलत भरे गए थे। नतीजा, केंद्र सरकार ने ऐसे लाभार्थियों को संदिग्ध मानकर उनकी धनराशि का हस्तांतरण रोक दिया है। उनको दोबारा योजना का लाभ दिलाने के लिए ब्योरे के सत्यापन और उसको अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य समय पर पूरा नहीं किया गया तो केंद्र सरकार निरस्तीकरण की कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें