इन योजनाओं की होगी समीक्षा
समीक्षा के दायरे में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित कुल 37 महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं। इनके अलावा विभाग वार विकास परियोजनाओं और लंबित कार्यों पर भी जवाब-तलब होगा।
लापरवाही पर हो सकती है कार्रवाई
विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, योजनाएं, विकास कार्य की प्रगति समेत अन्य की समीक्षा के साथ ही डिप्टी सीएम कार्यालय में वर्ष 2026 के जनवरी से अब तक शिकायतों में से कितनों का निस्तारण किया गया है। इसकी भी विस्तृत रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी गई है। अब इस रिपोर्ट को प्रस्तुत करने में अधिकारियों को डिप्टी सीएम के सवालों में उलझने के पूरी संभावना बनी हुई है। वहीं शिकायत निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई भी हो सकती है।
डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम सुबह 11.50 बजे पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। वहां से सर्किट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। जिसके अनुपालन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।