वनमंत्री ने विकास कार्यों की दी जानकारी
वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने शहर और आसपास के इलाकों में चल रही विकास परियोजनाओं के बारे में बताया। कहा कि आईटी पार्क का निर्माण अंतिम चरण में है, जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यूनानी मेडिकल कॉलेज तैयार हो चुका है। ईएसआईसी सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल के माध्यम से लोगों को कम खर्च में बेहतर इलाज मिलेगा। इज्जतनगर में नया बस अड्डा शुरू होने से यात्रियों को सहूलियत होगी। लाल फाटक पर अंडरपास का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।
वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ रही साख- मौर्य
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि दुनिया के 35 देशों ने प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया है, जो पूरे है, जो पूरे भारत का सम्मान है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और मजबूत मजबूत विदेश नीति के बल पर भारत ने वैश्विक स्तर पर सशक्त पहचान बनाई है। आज का भारत संकट के समय अन्य देशों को सहायता प्रदान करने की स्थिति में खड़ा है। मंच पर महापौर उमेश गौतम, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।