'राम जी का नाम आया तो चिढ़ गए विरोधी'
उपमुख्यमंत्री ने लोगों को वीबी-जी-राम-जी का अर्थ विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम कहकर समझाया। कहा कि कांग्रेस हो या सपा, टीएमसी इन सबको राम जी से बड़ी नफरत है। योजना में राम का नाम आया तो इन लोगों को चिढ़ हो गई और विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जी-राम-जी अधिनियम से गांवों का विकास होगा। भ्रष्टाचार खत्म होगा। श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने 'विकसित भारत जी-राम-जी' की फुल फॉर्म बताई।