सपा पर साधा निशाना
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की मंशा प्रदेश को लूटने की है। प्रदेश में सरकारी संसाधनों की लूट हो। गुंडे-माफिया सत्ता के सरंक्षण में पले, यह सपा की चाहत है। प्रदेश के लोग कभी भी सपा को स्वीकार नहीं करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में सपा की सत्ता में रही, तब गुंडे-बदमाशों का राज रहा। सपा का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश इंफ्राट्रक्चर से लेकर लॉ एंड आर्डर में नंबर एक पर है। सड़क, बिजली-पानी, स्कूल-अस्पताल मूलधूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकारी की योजनाओं ने जन जन का भरोसा जीता है।
दिवंगत फरीदपुर विधायक के परिजन को बंधाया ढांढस
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दोपहर तीन बजे दिवंगत फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के शक्तिनगर स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतृप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। करीब 15 मिनट आवास पर ठहरकर फिर बरेली एयरपोर्ट रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी भूपेंद्र सिंह चौधरी, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा व अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।