फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मैराथन दौड़ को दिखाई हरी झंडी, हजारों युवा हुए शामिल; तस्वीरें

Sun, 21 Sep 2025 02:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में नमो युवा रन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन दौड़ में हजारों युवा और बच्चे शामिल हुए। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने नमो युवा रन को दिखाई झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को नमो युवा रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर नमो मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। मैराथन दौड़ में शहर के युवाओं ने उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। दौड़ में शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के हजारों विद्यार्थी भी शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन

मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करते युवा और बच्चे - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से दो अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसके तहत रविवार को भाजयुमो की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में नमो युवा रन का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिता में 12 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
 

पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित दौड़ में दोनों वर्गों के टॉप छह खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही, प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5100, द्वितीय को 3100, तृतीय को 2100, व चतुर्थ, पंचम व षष्ठम स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1000 रुपये प्रदान किए गए। 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर महात्मा गांधी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि युवा हमारे देश की रीढ़ हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मंच पर उपमुख्यमंत्री व जिले के जनप्रतिनिधि और नेतागण - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का पूरी जीवन गरीबी में बीता। एक गरीब के घर में क्या पीड़ा होती है वह उनसे बेहतर कोई नहीं जानता है। पीएम मोदी ने अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा करने के लिए समर्पित किया है। कहा कि कृषि विज्ञान से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक अमूलचूल परिवर्तन हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें