बरेली। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के आयोजन के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में एक बैठक हुई। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश दिवस पर जीआईसी ऑडिटोरियम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आम जनमानस को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि स्टॉल पर योजनाओं से संबंधित मॉडल, प्रदर्शनी एवं प्रचार सामग्री का प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न विभागों के लाभार्थियों द्वारा अपनी सफलता की कहानियां भी बताई जाएंगी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा तथा समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो