फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घूस लेते दबोचे गए मानचित्रकार के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू

Mon, 29 Sep 2025 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों सदर तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़े मानचित्रकार राजीव मित्तल के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू हो गई है। पांच हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़े जाने पर उन्हें 22 सितंबर को जेल भेज दिया गया था। फिर चकबंदी विभाग ने इन्हें निलंबित कर दिया था और अब इनके विरुद्ध विभाग की तरफ से विस्तृत जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सहायक बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) पवन कुमार सिंह ने बताया कि जेल भेजे गए मानचित्रकार (मुख्य अनुरेखक) राजीव मित्तल को निलंबित किया जा चुका है। अब पूरे प्रकरण की जांच चकबंदी अधिकारी बरेली-द्वितीय अनुराग दीक्षित से करा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि मानचित्रकार ने संबंधित नक्शे की रिपोर्ट तैयार कर ली थी, उसमें सिर्फ हस्ताक्षर बाकी थे। एसओसी ने बताया कि रिपोर्ट पर मानचित्रकार ने हस्ताक्षर क्यों नहीं किए थे, यह स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन चर्चा है कि हस्ताक्षर करने से पहले वह वादी पक्ष भरतौल के जितेंद्र से घूस के रुपये देने का दबाव बना रहा था। उन्होंने बताया कि निलंबित मानचित्रकार को चकबंदी अधिकारी बहेड़ी कार्यालय से संबद्ध किया है। जितेंद्र के गाटा-432 की जमीन का मामला एडीएम न्यायिक कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें