बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में देशभर में 68वां स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अर्जित की है।
शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कुलपति कार्यालय स्थित समिति कक्ष में फार्मेसी विभाग के शिक्षकों को आमंत्रित कर उन्हें यह प्रतिष्ठित एनआईआरएफ प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर कुलपति ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व का क्षण है। इस दौरान कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, डीन एकेडमिक्स प्रो. एसके पांडे, फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. केके माहेश्वरी, डीन प्रौद्योगिकी संकाय प्रो. अर्चना गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद