फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोहरे के कारण दो ट्रकों के बीच फंसकर वैन हुई चकनाचूर, दो की मौत, आठ घायल

Sat, 12 Dec 2020 01:22 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर भगवतीपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण दो ट्रकों के बीच फंसकर एक वैन चकनाचूर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। इनमें से छह लोगों को हायर सेंटर रेफर किया है। 
विज्ञापन


दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये लोग एक बरात में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा शुक्रवार सुबह पौने आठ बजे हुआ। एक वैन वजीरगंज की ओर से बदायूं लौट रही थी। ये वैन पराग दुग्ध फैक्टरी से आगे भगवतीपुर गांव के सामने पहुंची थी। 

इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। वहीं वजीरगंज की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक ने वैन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक जितेंद्र (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पास की सीट पर बैठे कामेश (18) की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में पिछली सीटों पर बैठे राजू (40) निवासी गांव धर्मशीलपुर थाना गंगीरी (अलीगढ़), धर्मेंद्र (17) निवासी गांव कतकपुर थाना बांसवाला (एटा), प्रेमपाल (50) निवासी गांव वरैल थाना गंजडुडवारा (कासगंज), चंदरू (55), नन्हू (13), इंद्रपाल (32), नेमसिंह और अमरपाल (35) निवासी गांव खुड़वारा थाना कादरचौक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

ये लोग गांव खुड़वारा से वजीरगंज के सिंगथरा गई बरात में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। हादसे में घायल इंद्रपाल, चंद्रपाल, अमरपाल, नन्हू, राजू और धर्मेंद्र को बरेली रेफर किया गया है। इधर, स्थानीय लोगों की मदद से वैन काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें