फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में छाया घना कोहरा, सर्द हवा का भी सहना होगा सितम, ऑरेंज अलर्ट जारी

Wed, 27 Dec 2023 07:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सप्ताहभर से चटख धूप का आनंद ले रहे लोगों को कोहरे के बीच अब सर्द हवा का सितम सहना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अब ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
बरेली में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताहभर से चटख धूप के बाद घना कोहरा छाने लगा है। बरेली में बुधवार की सुबह भी घना कोहरा छा गया। इससे पूर्व मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक कोहरा रहा। कोहरे के बीच लोगों को अब सर्द हवा का सितम सहना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अब ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्कता बरतते हुए ठंड से बचाव का सुझाव दिया है। प्रशासन को ठंड से बचाव के इंतजाम के लिए कहा है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि अगले 48 घंटे में और भी कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। जारी बुलेटिन के मुताबिक, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के असर से आसपास के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप है। साथ ही हल्के बादल भी मंडरा रहे हैं। सर्द हवा से मंगलवार को धूप भी बेअसर रही। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक मौसम के पूर्वानुमान को भांपने के लिए उसे हरा, पीला, नारंगी और लाल कलर कोड रखा जाता है। ऑरेंज अलर्ट के तहत कोहरे के चलते दृश्यता 10-50 मीटर के बीच की आशंका रहती है। तापमान तेजी से नीचे लुढ़कता है। लिहाजा, शीतलहर से न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री और अधिकतम 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होगा।

विज्ञापन

वर्ष 2020 में भी जारी हुआ था ऑरेंज अलर्ट
तीन साल पहले कोरोना महामारी के दौरान दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ था। न्यूनतम तापमान 2.1 से 5.6 डिग्री के बीच दर्ज हुआ था। दिन में सर्द हवाओं का सितम रहा। अबकी साल चक्रवात के प्रभाव से गिरावट है। जनवरी में कड़ाके की सर्दी की आशंका है।

मंगलवार सुबह दस बजे तक हल्का घना कोहरा रहा। धूप निकलने के बाद हल्की राहत मिलने लगी पर सर्द हवा से ठिठुरन बरकरार रही। शाम चार बजे से फिर सूरज छिपने लगा। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 21.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

उड़ान में कोहरे की अड़चन, दिल्ली की फ्लाइट निरस्त
दिल्ली में घने कोहरे के कारण मंगलवार को दिल्ली की फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन सकीं तो एयरलाइंस ने फ्लाइट निरस्त करने का निर्णय लिया। जिन यात्रियों ने टिकट लिए थे, उन्हें एयर लाइंस कंपनी ने सूचना दी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह दिल्ली एयरपोर्ट घने कोहरे की चपेट में था। इस कारण कई फ्लाइट निरस्त की गईं। जो उड़ान भरी गईं, वे भी गंतव्य तक देर से पहुंचीं। बताया कि फ्लाइट निरस्त होने की सूचना एयरलाइंस ने दोपहर करीब एक बजे यात्रियों को मेसेज कर दी। दिल्ली से बरेली के लिए फ्लाइट पहुंचने का समय दोपहर 3.45 बजे है। फिर भी कुछ यात्री एयरपोर्ट पहुंचे थे। निरस्त होने की सूचना मिलने पर उन्होंने आपत्ति जताई। कुछ ने यात्रा आगे के लिए टाल दी तो कुछ दूसरे साधन से जाने को विवश रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें