फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिन भर मंडराए घने बादल, शाम को रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनते ही सोमवार को शहर पर बादलों का जमावड़ा लगा। घने बादलों ने शाम को अनुकूल माहौल बनने पर कुछ देर रिमझिम बारिश की। इससे हवा में ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने आगे भी बादल मंडराने, बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, सक्रिय मौसम तंत्रों के प्रभाव से प्रदेश भर में छाए बादलों से दिन के तापमान में 5-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। 48 घंटे बाद धूप निकलने से पारे में तीन से चार डिग्री की बढ़त होने और उसके बाद फिर 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।
हालांकि, न्यूनतम यानी रात के तापमान में चार से पांच दिन तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट से नवंबर के पहले सप्ताह में ही सर्दी की दस्तक होने का अनुमान जताया है। सोमवार को अधिकतम पारा पांच डिग्री लुढ़ककर सामान्य से छह डिग्री कम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम सामान्य स्तर पर 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें