फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आखिरी सफर भी नहीं सम्मान से... ग्वारी में घुटनों भर कीचड़ में हो रहा अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। जन्म से लेकर मृत्यु तक सम्मानजनक जीवन की बात करने वाली व्यवस्था में बहेड़ी के एक गांव में इंसान को अंतिम विदाई भी सम्मान से नसीब नहीं हो रही है। मामला विकासखंड बहेड़ी की ग्राम पंचायत ग्वारी का है, जहां श्मशान घाट बदहाली के आंसू रो रहा है और ग्रामीण घुटनों भर कीचड़ में अपनों का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ग्वारी का श्मशान स्थल आज किसी श्मशान से कम, जलभराव के गड्ढे से ज्यादा नजर आता है। हल्की सी बारिश में ही पूरा परिसर तालाब बन जाता है। न पक्का-ऊंचा चबूतरा है, न सिर छिपाने को स्थायी शेड, न पानी निकासी की व्यवस्था और न ही श्मशान तक पहुंचने को पक्का रास्ता। आलम यह है कि परिजन अपने प्रियजन की अर्थी को कीचड़-पानी में रखकर अंतिम संस्कार करने को विवश हैं।
इस मानवीय पीड़ा को लेकर छात्र नेता प्रद्युम्न गंगवार ने प्रशासन के सामने आवाज बुलंद की है। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें कार्रवाई के नाम आश्वासन मिल रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि स्थलीय निरीक्षण कराकर यहां ऊंचा पक्का चबूतरा, टिनशेड, नाली और पक्के रास्ते का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बीडीओ विजयकांत मिश्र ने बताया कि मामले में जांच कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें