फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में भी लग रहा डेंगू का डंक, चार नए मरीज मिले

Mon, 13 Nov 2017 01:19 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डेंगू फैलाने वाले एडीज अब और ज्यादा ताकतवर हो गए हैं। वे सर्दी में भी अपना आतंक फैला रहे हैं। जिला अस्पताल में तीन डेंगू मरीजों को भर्ती किया गया है। इनकी एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक अन्य मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। एलाइजा जांच के बाद डेंगू मरीजों की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में हैं।
सर्दी और गर्मी की शुरूआत में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा सबसे अधिक होता है इसलिए अभियान भी उसी समय चलता है। जानकारों के अनुसार 30 डिग्री से कम तापमान में मच्छरों के पनपने की क्षमता कम हो जाती है। नवंबर में अभी से अधिकतम तापमान 25 डिग्री से कम हो गया है। दो दिन तो 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसके बावजूद मच्छर काट रहे हैं। इससे चिकित्सा अधिकारी भी हैरान हैं। रविवार को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में खन्नू मोहल्ला के 17 वर्षीय हनी और 22 वर्षीय पूजा के अलावा सुभाषनगर के 32 वर्षीय विनय भर्ती हुए हैं। हनी और पूजा भाई-बहन हैं। पूजा की चाहबाई में रहने वाली बुआ सुमन सक्सेना को भी डेंगू बताया गया है, उनका इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा है। हनी और पूजा के परिजनों ने बताया कि उनके दोनों बच्चे कुछ दिनों के लिए चाहबाई गए थे। इसके बाद वे बीमार पड़े और रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन

अमूमन अक्तूबर तक खत्म हो जाता है मच्छरों का प्रकोप 
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पीके जैन ने बताया कि अमूमन अक्तूबर तक मच्छराें का प्रकोप खत्म हो जाता है। अगस्त के बाद से इनका प्रकोप बढ़ना शुरू होता है इसलिए इस बार अभियान चलाकर घर-घर में एडीज मच्छरों के लार्वा चेक किए गए थे। 150 से अधिक जगह पर लार्वा मिले भी थे जिनको नष्ट कराया गया। डॉ. जैन कहते हैं कि इस मौसम में डेंगू तो निजी पैथालॉजी की कार्ड रिपोर्ट में आ रहे थे, लेकिन एलाइजा जांच में निगेटिव थे। अगर एलाइजा में रिपोर्ट पॉजीटिव है तो मामले की पड़ताल करनी पड़ेगी। विशेषज्ञों से सलाह भी ली जाएगी। 


कोट 
मेरी भी समझ से बाहर है कि आखिर नवंबर में डेंगू के मरीज कहां से आ रहे हैं। अगर जिला अस्पताल ने एलाइजा जांच से रिपोर्ट पॉजिटिव बताई है तो यह सही होगी। मरीजों की हिस्ट्री लेनी होगी और देखना होगा कि यह कोई और वायरस तो नहीं है। सैंपल की विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी। 
- डॉ. दीपक कुमार, एंटीमोलॉजिस्ट, एडी हेल्थ कार्यालय 


पहले जितने भी मरीज आए सभी की रिपोर्ट में भारी गड़बड़ियां थीं, क्याेंकि वे स्वस्थ थे और जिला अस्पताल की एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू निगेटिव पाया गया था। दो नए मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

डॉ. वागीश वैश्य, फिजीशियन, जिला अस्पताल 

मच्छरों का इस मौसम में पनपना मुश्किल है। हो सकता है कि अक्तूबर के अंत में मौसम इनके अनुकूल होने पर यह पैदा हुए हों। फिलहाल कारण पता करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। 
- डॉ. अशोक कुमार, आईडीएसपी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें