फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी को लेकर प्रदर्शन, भारत बंद का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संयुक्त किसान मोर्चा ने ग्रामीण एवं औद्योगिक भारत बंद का समर्थन करते हुए शुक्रवार दोपहर दामोदर पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पैदल मार्च करते हुए मोर्चा के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम सिटी सौरभ दुबे को मांगपत्र सौंपा गया। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी मांगी और दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर बल प्रयोग को गलत ठहराया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार, मजदूरों और किसानों को धर्म व जाति के आधार पर बांट रही है। हमें एकजुट होकर संघर्ष से जवाब देना होगा। मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने चार श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग की। क्रांतिकारी किसान मंच, इंकलाबी मजदूर केंद्र, खेत मजदूर यूनियन, किसान एकता संघ, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, एटक, इंटक, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, ऑटो-रिक्शा-टेंपो चालक वेलफेयर एसोसिएशन, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन, सीटू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इन्होंने किया संबोधित
किसान नेता डॉ. रवि नागर, इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मेहता, यज्ञ प्रकाश गंगवार, अधिवक्ता संघ के टीआर लोधी, सतीश मेहता, डीसी मौर्या, संजीव मेहरोत्रा शामिल रहे। संचालन राजीव शांत, मोहम्मद फैसल शेख ने किया।. मुकेश सक्सेना, महेश यादव, कमालुद्दीन, राजेश शर्मा, जगपाल यादव, यशवीर यादव, कैलाश, रामसेवक, हिमांशु, आबिद हुसैन, वसीम खां, फुरकान आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

ये मांगें उठीं
- न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाए।
- किसानों के खिलाफ दर्ज मामले खत्म किए जाएं।
- स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू की जाएं।
- विद्युत अधिनियम 2020 को वापस लिया जाए।

भारत बंद बेअसर
बहेड़ी/मीरगंज। किसान यूनियनों के भारत बंद का जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी असर नहीं दिखा। बहेड़ी, मीरगंज, फरीदपुर, आंवला, नवाबगंज सहित अन्य प्रमुख कस्बों में बाजार खुले रहे। आम दिनों की तरह ही कारोबार हुआ।

बहेड़ी में किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम ऑफिस पहुंचकर एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। मीरगंज में पुलिस अलर्ट पर रही। क्षेत्र में गश्त की गई। जगह-जगह पिकेट लगाई गई। हालांकि, किसान यूनियनों से जुड़े लोग बाजार बंद कराने के लिए नहीं निकले। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें