फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वेबसाइट पर जांचें वास्तविकता, समय से पहुंचें केंद्र

Sat, 17 Feb 2024 04:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की ओर से शनिवार को परीक्षा की व्यवस्थाओं पर वेबिनार का आयोजन किया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने बताया कि किसी भी असमंजस की स्थिति में परीक्षार्थी सीबीएसई की वेबसाइट देखें। स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें। सिटी कोऑर्डिनेटर वेद मिश्रा ने बताया कि स्कूलों को परीक्षार्थियों से निरंतर संपर्क में रहने की बात कही गई है। परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र व पहचान प्रमाणपत्र सहित समय से आधा घंटा पहले केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल फोन या अन्य गैजेट्स साथ लाने की मनाही है।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद खुश नजर आए विद्यार्थी
शनिवार को छह केंद्रों पर 10वीं और 12वीं की परीक्षा कराई गई। 10वीं के 144 परीक्षार्थियों ने पर्यटन, मुद्रा बाजार, शारीरिक शिक्षा और कृषि विषय की परीक्षा दी। 12वीं के 30 परीक्षार्थियों ने जीव विज्ञान विषय की परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर सकुशल परीक्षा कराई गई। केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने पेपर को लेकर अपने अनुभव साझा किए। शनिवार को दो केंद्रों बीबीएल अलखनाथ रोड और सेक्रेड हार्ट्स नैनीताल रोड पर परीक्षा कराई जाएगी। 10वीं में 114 परीक्षार्थी भारतीय संगीत विषय की परीक्षा देंगे। 12वीं के 22 परीक्षार्थी डाटा साइंस विषय की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

समय से पहले हो गया पेपर

पेपर अच्छा हुआ है। समय से हल हो गया था। प्री बोर्ड के मुताबिक ही पूरा पेपर रहा। - दिव्यांश सिंह, 12वीं
बताए गए पैटर्न पर ही पेपर रहा। हालांकि, कुछ सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह दिए गए थे। - गौरव अरोरा, 10वीं
समय से पेपर हो गया, जो बेहतर रहा। हालांकि आखिरी के समय में थोड़ा समय प्रबंधन बिगड़ा था। - सिद्धि अरोरा, 12वीं
पेपर अच्छा था। सबकुछ तैयारियों के मुताबिक ही रहा। मॉडल पेपर हल करने का फायदा मिला। - वंशिका, 10वीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें